जींस मत पहनो, अब तुम्हारी शादी हो गई...'पति ने टोका तो गुस्स... - CG Sandesh

जींस मत पहनो, अब तुम्हारी शादी हो गई...'पति ने टोका तो गुस्साई पत्नी ने कर दी हत्या

झारखंड के जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने पति की महज इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उसने उसे जींस पहनने से मना किया था. इस बात से नाराज पत्नी ने चाकू मारकर पति को मौत के घाट उतार दिया.

घटना जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोड़भीटा गांव की है. गांव के रहने वाले आंदोलन टुडू की शादी 2 महीने पहले पुष्पा हेंब्रम से हुई थी. मंगलवार रात पुष्पा हेंब्रोम जींस पहनकर मेला देखने के लिए गोपालपुर गांव गई हुई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने एतराज जताते हुए कहा कि अब तुम्हारी शादी हो गई है और तुम जींस पहनकर मेला देखने मत जाया करो.

बस इतनी सी बात को लेकर उसकी पत्नी तैश में आ गई और चाकू से उस पर वार कर दिया जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया. परिवारवालों ने घायल अवस्था में युवक को धनबाद पीएमसीएच ले गए जहां उसकी मौत हो गई.

मृतक के पिता कर्णेश्वर टुडू ने बताया कि बेटा और बहू में जींस पहनने को लेकर विवाद हो गया था और इसी विवाद में बहू ने चाकू मारकर उनके बेटे की हत्या कर दी. महिला ने भी चाकू मारने के जुर्म को स्वीकार कर लिया है. इस हत्याकांड के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

जामताड़ा थाना प्रभारी अब्दुल रहमान ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी लेकिन इलाज के दौरान मौत होने के कारण संबंधित घटना के मामले में धनबाद में एफआईआर दर्ज हुई है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें