ब्रेकिंग : देर रात पति पत्नी समेत 2 बच्चों को उतारा बेरहमी ... - CG Sandesh

ब्रेकिंग : देर रात पति पत्नी समेत 2 बच्चों को उतारा बेरहमी से मौत के घाट ...

छत्तीसगढ़ के वीआईपी जिला दुर्ग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने पहले पति पत्नी क़ो मौत के घाट उतारा उसके बाद दो बच्चों की भी बेरहमी से हत्या कर दी। घटना भिलाई नगर कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई नगर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम कपसदा की है। टंडन बाडी में पति पत्नी व दो बच्चों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर के बाद पूरे जिले में सनसनी मच गई है। घटना बुधवार आधी रात के बाद की बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही दुर्ग पुलिस एसपी डॉ अभिषेक पल्लव मौके पर पहुंचे है। वहीं डॉग स्क्वाड टीम के अलावा पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच है। फिलहाल घटना के कारणों का अभी पता नहीं चला है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें