बसना से बिलाईगढ़ के मार्ग का होगा नवनीकरण - CG Sandesh

बसना से बिलाईगढ़ के मार्ग का होगा नवनीकरण

बसना:- बसना मुख्य मार्ग से बिलासपुर जाने वाले मार्ग में बम्हनी से आगे बेन्दरिपाली लगभग 27 किलोमीटर की दुरी में डामरी कृत मार्ग में बड़े बड़े गड्ढ़े दिखाई दे रहे है इस मार्ग के गड्ढो पर गिट्टी और मुरम को डालकर भरा जा रहा है. कार्य को PWD विभाग द्वारा कराया जा राहा है

यह मार्ग बसना जगदीशपुर बिलाईगढ़ होते हुए बिलासपुर तक जाता है इस मार्ग में रोज दिन अनेक यात्री बस ओधोगिक वाहनों अवन ओवर लोड वाहनो का दिन भर आना जाना लगा रहता है. रोड पर कार्य कर रहे PWD के कर्मचारियों से जब पुछा गया की प्लास्टर क्यों नहीं किया जा रहा है और कितने बार रिपेयरिंग किया गया है तो बताया गया की हर छह माह में रिपेयरिंग के तहत गड्ढो में गिट्टी और मुरुम डाला जाता है. कर्मचारियो ने बाताया की 6 माह बाद यहाँ नया डामरीकरण मार्ग का काम किया जाएगा

बसना से बिलाईगढ़ मार्ग के लिए 13 करोड़ रु शासन से स्वीकृत हो गया है, प्रक्रिया जारी है जल्द ही टेंडर निकाल कर मार्ग का नवनीकरण किया जाएगा लोगो की सुरक्षा हेतु जहाँ-जहाँ गड्ढा हो गया है उसको पाटा जा राहा है जल्द ही इस मार्ग को नया बनाया जाएगा 50 किलो मीटर तक बजट के अनुसार डामरीकरण किया जाएगा.  

-प्रफुल चन्द्र होता, PWD अधिकारी, बसना



अन्य सम्बंधित खबरें