सौतले बाप ने की 9 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश , चीखने क... - CG Sandesh

सौतले बाप ने की 9 साल की बेटी से दुष्कर्म की कोशिश , चीखने की आवाज सुनकर पहुंच गया बच्ची का पिता

दुर्ग जिले के भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सौतले पिता ने अपनी 9 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची जब चीखी तो बगल में रह रहे पिता ने दौड़कर उसे बचाया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। भिलाई तीन पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक भिलाई तीन थाना क्षेत्र में एक महिला अपने पति को छोड़कर दूसरे युवक के साथ रहने लगी थी। उसकी 9 साल की बेटी थी। महिला ने अपने पहले पति को तलाक देने के साथ उसके आधे घर को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके बाद उसने युवक से शादी की और उसके साथ अपने पति के बगल से ही रहने लगी। उसकी 9 साल की बेटी अपनी मां और सौतेले पिता के साथ रह रही थी।

शनिवार को उसकी मां किसी काम से बाहर गई थी। बच्ची को घर में अकेला पाकर सौतेले पिता ने उसे हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। पिता के जबरदस्ती करने पर बच्ची जोर-जोर से चिल्लाई। 

बेटी की चीख सुनकर बगल से रह रहा असली पिता दौड़ा। उसने वहशी सौतेले पिता की जमकर धुनाई की और बेटी को बचाया। इसके बाद जब महिला घर लौटी तो बेटी ने पूरी हकीकत बताई। यह सुनते ही मां बच्ची को लेकर भिलाई तीन थाने पहुंची। उसने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार जेल भेज दिया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें