यात्री प्रतीक्षालय पर नहीं रूकती बसे, साबित हो रहे खंडहर - CG Sandesh

यात्री प्रतीक्षालय पर नहीं रूकती बसे, साबित हो रहे खंडहर

सरायपाली:- सरायपाली से रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 में सत्र 2011-12 में कई जगहों पर राहगीरों के सुख सुविधाओं के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण करवाया गया था. लेकिन वर्तमान में सरायपाली से रायपुर जाने वाली सभी बसें जहाँ मर्ज़ी वहां बस रोककर यात्री बैठा और उतार दिए जाते है. जिसके चलते मार्ग के यात्री प्रतीक्षालय खंडहर साबित हो रहे हैं. उपयोग में ना होने के कारण कई यात्री प्रतीक्षालय में ताला तक लगा हुआ है. तो कई यात्री प्रतीक्षालय का देखभाल नहीं होने के कारण वो खंडहर बनते जा रहे है.

दुर्घटना की संभावनाये

बसों के कहीं भी रूकने से यातायात धीमी हो जाती है साथ ही पीछे चलने वाले अन्य वाहन चालकों को अचानक रुकने वाले यात्री वाहनों से दिक्कत हो रही है। जिसके चलते कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

 

पानी के लिए भी नहीं रूकती है बसें

यदि आप रायपुर से सरायपाली बस में सफ़र कर रहे है और आपको प्यास लगी है तो आप भूल जाइये कि किसी भी बस स्टैंड बस पानी पीने के लिए रुकेगी. बसों द्वारा बीच में ही यात्री बैठाने के कारण बसें बस स्टैंड पर ना के सामान ही रूकती है. बसस्टेंड से निकलने के बाद शहर भर यात्री बैठाने व अन्य कारणों से वाहन की गति काफी धीमी रखी जाती है। दूसरे स्टेशन पहुंचने के पहले इनकी गति काफी तेज हो जाती है। समय को मेकअप करने वाहन अंधाधुंध दौड़ाया जाता है। इसी के चलते सवारियों को चलती बस से उतारा जाता है। उनसे बदसलूकी तक की जाती है।

इसलिए कर रहे मनमानी
लम्बे अरसे से क्षेत्र की जनता मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से अपेक्षा कर रही है कि रेल मंत्री से प्रत्यक्ष भेंटकर बसना सरायपाली पिथौरा क्षेत्र के लिए रेलवे लाइन का बजट में प्रावधान कर मांग पत्र सौंपें।

क्षेत्र की लगभग 7 लाख की जनसंख्या रेलवे सुविधा से वंचित हो रही है। काफी महंगे दर असुविधा और बदसलूकी के साथ निजी बसों पर यात्रा करने हेतु निर्भर है। जिसके चलते सारे बस आपरेटर अपनी मनमानी में लगे है.



अन्य सम्बंधित खबरें