सरायपाली : शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल जारी - CG Sandesh

सरायपाली : शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल जारी

सरायपाली ग्राम पंचायत छिबर्रा (गेर्रा)के आश्रित ग्राम अमलीपदर में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अन्तर्गत निर्मित शौचालयों में व्यापक भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है. जिस पर शासन प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है. इसका प्रत्यक्ष उदाहरण इस गाँव के लिंगराज साहू के अधूरे शौचालय को देखकर पता लगाया जा सकता है.

 चन्द्रहास साहू के अनुसार सरपंच सचिव के द्वारा पंचायत में शौचालय का कार्य पूर्ण बताकर राशि आहरण कर ली गयी है. लेकिन जमीनी स्तर पर शौचालय निर्माण का कार्य बेहाल है. गढ्डे तक नहीं बनाये गये हैं और पंचायत को ओडीएफ घोषित कर वाहवाही लुटी जा रही है.

पंचायत में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है. इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. सरपंच सचिव की राजनिती पहुँच के चलते जनपद स्तर के अधिकारी सरपंच सचिव के विरुध्द आवश्यक कार्यवाही नहीं करते हैं. केवल कागजी कार्यवाही कर मामले का रफा-दफा कर दिया जाता है. इसके कारण अधिकारियों से जनता का विश्वास टुट गया है. परिणाम स्वरूप पंचायत में भ्रष्टाचार को बढा़वा मिल रहा है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें