बसना : आम आदमी पार्टी द्वारा 22 जुलाई को विधायक कार्यालय का ... - CG Sandesh

बसना : आम आदमी पार्टी द्वारा 22 जुलाई को विधायक कार्यालय का किया जायेगा घेराव.

आम आदमी पार्टी द्वारा दिनांक 22 जुलाई 2018 को गांव की समस्याओं के साथ बसना विधानसभा के वर्तमान विधायक श्रीमती रुपकुमारी चौधरी से सवाल जवाब करने जा रहें है. आम आदमी पार्टी से बसना विधानसभा के प्रत्यासी संकल्प दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वर्त्तमान विधायक के निवास का घेराव करना था. पर विधायक जी का निवास बसना विधानसभा में कहीं भी नहीं है. इसलिए कार्यालय का घेराव किया जायेगा और सवाल पूछा जायेगा.


जिन जिन ग्रामों में जो भी समस्या है और विधायक जी द्वारा वादा कर पूरा नहीं किया गया है ऐसे ग्रामीणों से 22 जुलाई को 2 बजे बसना के मंडी में एकत्र होने की अपील की है. साथ ही बताया कि बसना विधानसभा के ग्राम सिरको पहुंच मार्ग की दुरदसा जरुर देंखें. ग्रामीणों के अनुसार बसना विधायक श्रीमति रुपकुमारी चुनाव के दौरान यहाँ सड़क बनाने का वादा किया था, लेकिन आज 5 साल होने को है पर यहाँ सड़क का निर्माण नहीं हुआ.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें