10 माह के भीतर 964 लाख रुपये की राशि से होगा बसना-बम्हनी-बिल... - CG Sandesh

10 माह के भीतर 964 लाख रुपये की राशि से होगा बसना-बम्हनी-बिलाईगढ़ मार्ग में नवीनीकरण.

बसना से बम्हनी और बिलाईगढ़ मार्ग के नवीनीकरण का कार्य जल्द की प्रारंभ कर दिया जाएगा. मार्ग पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा जानकारी पटल भी लगा दिया है. 50.40 किमी के इस मार्ग का कार्य ठेकेदार मजोज कुमार सारंगढ़ को दिया गया है जिसे 10 माह की अवधि में पूर्ण करना है. साथ ही इस मार्ग की गारंटी पीरियड 3 वर्ष के लिए रहेगी.

इस पहले यह सड़क लगभग 50 करोड़ की लागत से 2008-09 में बनाया गया था. वर्ष 2008-09 के इस सड़क की स्थिति अत्यंत ही दुर्गम थी और बसना से बिलाईगढ़ पहुँचने के लिए लगभग 3 घंटे लग जाते थे तब यह मार्ग एकाकी मार्ग हुआ करता था.वर्ष 2008-09 में सड़क के निर्माण कार्य के बाद बिलाईगढ़ पहुँचने का समय 3 घंटे से घटकर 1 घंटा हो गया.

वर्त्तमान में भी इस सड़क की हालत अत्यंत ख़राब हो गयी थी बरसात में जगह-जहग गड्डे हो गए थे जिसकी वजह से लगातार दुर्घटनाए भी बढ़ रही थी. फिलहाल सड़क में गड्डे भरने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. और सड़क निर्माण में बाद लोगों की आने-जाने में सुविधा मिलेगी और दुर्घटनाए की आशंका कम होगी.

निर्माण बोर्ड लगाया गया मगर 1 वर्ष से क्षतिग्रस्त हुए दिशासूचक पर ध्यान नहीं.
लोकनिर्माण विभाग द्वारा इस कार्य के लिए निर्माण बोर्ड तो लगा दिया गया है लेकिन इसके ठीक आगे लगे दिशा सूचक की सूद लेने में अब भी विभाग हलाली बरत रहा है. जबकि क्षतिग्रस्त हुए इस दिशासूचक की जानकारी लोकनिर्माण विभाग को 4 माह पूर्व मौखिक रूप से भी दे दी गयी थी.


अन्य सम्बंधित खबरें