news-details

बसना : आज दोपहर 2 बजे दशहरा मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव, 5 हजार लोगों का होगा भाजपा में प्रवेश !

महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होने वाला है, जिसे लेकर प्रशासन स्तर पर काफी कुछ तैयारियां की जा रही है। वहीं मतदान के पहले मतदाताओं को रुझाने राजनैतिक पार्टियों की रैलियां जनसंपर्क जारी है।

इसी बीच आज दोपहर 2 बजे बसना के दशहरा मैदान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे, जहां वे भाजपा की उपलब्धियों और आने वाले समय मे लोगों को मिलने वाली योजनाओं की जानकारी अपने संकल्प पत्र के माध्यम से बतायेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में आज 5000 लोगों का भाजपा में प्रवेश किया जाना है। करीब 15000 लोगों की व्यवस्था इस कार्यक्रम में की गई है। इस मंच में पूर्व में कांग्रेस से जुड़ी दिग्गज और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल भी रहेंगी। जो कि इन दिनों अपने क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी के समर्थन में प्रचार करती नजर आ रही हैं।

विष्णुदेव साय प्रदेश के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, जिनके मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बसना आगमन पर आदिवासी समाज के लोगों में खुशी की लहर है।




अन्य सम्बंधित खबरें