CG : नाश्ता बना रही महिला की मौत, कच्चा मकान ढहने से हुआ हादसा
रायगढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत हो गई है। घटना तमनार थाना क्षेत्र के कसडोल गांव की है।
जानकारी के अनुसार महिला गुरुवारी धनवार सुबह 5 बजे घर में नाश्ता बना रही थी, तभी कच्चे मकान की दिवार ढह गई और हादसे में महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंच कर तमनार पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला अपने पति और बेटे के साथ रहती थी और ग्रामीणों के मवेशियों को चराने का काम करती थी।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें