खाद्य एवं औषधि प्रशासन के आदेशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशन में जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में खाद्य कारोबारियों को ’खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता पर आधारित खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण और प्रमाणन प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जागरूकता एवं लाभ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
वर्तमान में डीएपी की समस्या को देखते हुए शासन द्वारा वैकल्पिक उर्वरक के रूप में कृषकों को 20ः20ः0ः13 यूरिया, पोटाश, एस.एस.पी. पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने हेतुसमितियों में भण्डारण किया जा रहा है।
जिले के एकमात्र अंग्रेजी महाविद्यालय स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्रवेश की प्रथम मेरिट सूची दिनांक 26.06.2025 को जारी कर दी गई है।
महासमुंद बस स्टैंड के पीछे स्थित रैन बसेरा क्षेत्र में मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें वार्ड नंबर 14 डॉ. ललवानी गली निवासी केसरीचंद साहू के बेटे नागेन्द्र कुमार साहू (उम्र 28 वर्ष) को दो युवकों ने मिलकर बुरी तरह पीट दिया।
महासमुंद अंतर्गत प्राथमिक शाला कोना से चोरी की एक घटना सामने आई है। शाला के प्रधान पाठक मुकेश बैश ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्कूल परिसर से टूल्लू पंप चोरी किए जाने की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।