महासमुंद के ग्राम बेलसोंडा में एक इंजीनियर युवक के साथ दुकान में पान पराग और पानी की बोतल मांगने पर गाली-गलौज और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना में दर्ज कराई है।
महासमुंद के पंजाबीपारा इलाके में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पिथौरा के NH 53 बाईपास, ग्राम टेका में सड़क दुर्घटना में घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच के बाद पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना पटेवा अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखे कूलर पंखे और एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।