थाना पटेवा अंतर्गत बस स्टैंड क्षेत्र में चोरी की एक वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने दुकान के बाहर रखे कूलर पंखे और एक मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया। दुकान संचालक ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साइबर ठगों ने एक और बड़ी ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। नेट बैंकिंग चालू कराने के नाम पर एक सोसायटी प्रभारी से करीब 9 लाख 60 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।
आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आपातकाल स्मृति दिवस' (संविधान हत्या दिवस) के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज महासमुंद जिला पंचायत परिसर में किया गया।
देशभर में 25 जून को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ मनाई जाएगी। यह दिन 25 जून 1975 में देश में लगाए गए आपातकाल की याद दिलाता है, जब लोकतांत्रिक मूल्यों, प्रेस की स्वतंत्रता और नागरिकों के अधिकारों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
भारतीय बास्केटबॉल बालिका टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होकर स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।