प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान में शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट, तेलंगाना के महबूबनगर और आंध्र के करनूल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने तीनों राज्यों की सरकारों और मुख्यमंत्रियों पर निशाना साधा। मोदी ने करनूल में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को यू-टर्न बाबू बताया। उन्होंने कहा कि नायडू ने राज्य के विकास को दरकिनार कर दिया।