दुर्ग में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोरबा में एक शादीशुदा युवती ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। वो घर में किसी से फोन पर बात कर रही थी। ये देखकर उसके पति ने बात करने से रोका था। इसी बात से नाराज होकर उसने खुद को आग लगा ली।
दंतेवाड़ा जिले में शराब के नशे धुत्त एक युवक ने अपने बड़े पिता की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि युवक को बड़े पिता शराब पीने से मना किए ,जिससे गुस्साए युवक ने बड़े पिता को जलती हुई लड़की से सिर में मार दिया।
सूरजपुर पुलिस को हत्या के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है. पुलिस टीम ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने पैसा नहीं देने पर गुस्से में आकर अपनी मां की हत्या कर दी.