चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खु... - CG Sandesh

चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद को मार लिया चाकू

दुर्ग में पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरा मामला कोल्हियापुरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां साधना साहू नाम की महिला की उसके पति पोषण साहू ने हत्या कर दी। आरोपी पोषण साहू पत्नी साधना साहू पर चारित्रिक शंका करता था, इसी बात पर उनका कई बार झगड़ा भी हुआ था और इसे लेकर थाने में शिकायत हुई थी। पति और पत्नी दोनों अलग रहते थे।

बताया गया कि मृतिका पेशे से सरकारी स्कूल शिक्षिका थी, जो कोल्हियापुरी गांव में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती थी। वहीं आरोपी पति पोषण साहू पेशे से BMS डॉक्टर है, वो अपनी पत्नी पर निगरानी रखा करता था। अब उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें