महिला से दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया। आरोपी निगरानी बदमाश रहा है उसे पूर्व में चोरी के प्रकरण में जेल भेजा जा चुका है। मामला थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ीभाठा का है। शार्ट पीएम रिपोर्ट में मृतिका के साथ दुष्कर्म और उनके गुप्तांग में चोंट लगने से अत्यधिक रक्त स्त्राव होने एवं गले व सीने कि हड्डी टूटने तथा फेफड़े फटने से मृतिका कि मृत्यु पिछले 24 घंटे के अंदर होना पाया गया।