CG : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को कुचला, हुई ... - CG Sandesh

CG : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार हेडमास्टर को कुचला, हुई दर्दनाक मौत

जांजगीर-चांपा। जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार हेडमास्टर की मौत हो गई है। ट्रक ने उन्हें 10 मीटर तक घसीटा। इससे हेडमास्टर की मौके पर ही जान निकल गई। हादसा अकलतरा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, कटघरी के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर अजय कुर्रे(32) रविवार सुबह 11 बजे के आस-पास अपने बीमार पिता को देखने के पचरी गांव जा रहे थे। वो अभी यहां सीसीआई रोड होते हुए अकलतरा मुख्य मार्ग पर जा रहे थे कि सामने से एक ट्रक आ गई और वह सीधे ट्रक के पहियों के नीचे चले गए। उन्हें मेन रोड में घुसते वक्त पता ही नहीं चला कि सामने से एक ट्रक आ रही है और ये हादसा हो गया। ट्रक भी तेज रफ्तार में थी। जिसके चलते ट्रक नहीं रुकी और करीब 10 मीटर तक हेडमास्टर को घसीटा।

ड्राइवर भाग गया
बताया गया कि हादसे में अजय कुर्रे के शरीर के कई टुकड़े हो गए। उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला। आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को दी गई थी। खबर लगते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक में चावल लोड था
परिजनों को भी इस घटनाक्रम का जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ट्रक में चावल लोड था। इस चावल को रसिक बिहारी राइस मिल से लोड किया गया था। ट्रक अकलतरा की ओर जा रही थी।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें