महासमुंद जिले में आज कुल 1094 लोगों की जांच हुई, जिसमे 70 कोरोना के मरीज सामने आए हैं, महासमुंद विकासखंड से 26, बागबाहरा से 3, बसना से 5, पिथौरा से 27 और सरायपाली से 9 मरीज सामने आए हैं।
कलेक्टर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 13 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 23 जनवरी 2022 को दो पालियो में भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रथम पाली में खुली सीधी भर्ती परीक्षा पूर्वाह्न 9ः00 बजे से दोपहर 12ः15 बजे तक 32 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होंगे।
जिले में आज हुए पंचायत उप चुनाव मतदान में 75.94 प्रतिशत मतदान हुआ। उप निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत महासमुंद में 73.21, जनपद पंचायत बागबाहरा में 73.18, जनपद पंचायत पिथौरा में 75.73, जनपद पंचायत बसना में 79.08 प्रतिशत मतदान हुआ।