खल्लारी थाना अंतर्गत ग्राम आमाकोनी में अपने बाड़ी में तार का घेरा लगा रहे एक व्यक्ति से डंडा और कुल्हाड़ी से मारपीट कर उसे खून से लहूलुहान कर दिया गया, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
बागबाहरा थाना अंतर्गत सब्जी मण्डी एनएच 353 के पास से एयरटेल कंपनी का पाईप डालने वाले सुपरवाईजर की मोटर सायकल चोरी हो गई, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.
घड़ी दुकान "विराट वॉच" से अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 05 एवं 06 अप्रैल के दरमियानी रात्रि में, दुकान के अंदर घुसकर दुकान में रखे विभिन्न हाथ घड़ी, सेल/बैटरी एवं अन्य सामान को चोरी