CG : होटल में काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, प्... - CG Sandesh

CG : होटल में काम करने के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, प्रबंधन के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

कोरबा। जिले के हरी मंगलम होटल में कार्य के दौरान एक मजदूर करंट की चपेट में आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मांग की है कि मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए और होटल प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।


डीडी एम रोड कोरबा स्थित हरिमंगलम होटल मैं एक दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और बस्ती के लोगों ने बताया की 19 वर्षीय शुभम साहू दिहाड़ी मजदूर है। जहां काम मिलता है वह चला जाता है। इसी के तहत हरी मंगलम में उसे बुलाया गया था जहां करंट के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बुधवारी बस्ती के लोगों ने इस दुर्घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए होटल प्रबंधकों को घटना के लिए जिम्मेदार बताया है।


मृतक शुभम साहू के बड़े भाई ने बताया कि जब वह सूचना मिलने पर होटल पहुंचा तो बड़ी मुश्किल से उसे उस जगह जाने को मिला जहां उसके भाई को करंट लगा था। घटनास्थल पर पानी भरा था और बिजली के तार पड़े थे।



कोरबा सीएसपी ने बताया की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वॉर्ड पार्षद पंकज देवांगन और भाजपा कार्यकर्ता गुलजार सिंह ने मांग की है की घटना के लिए दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध जुर्म दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाय।

बहरहाल लापरवाही के कारण हुई नवयुवक शुभम साहू की मौत से उसके परिवार और बस्ती में शोक व्याप्त है।लोग शुभम के घर पहुंच कर परिजनों कोसांत्वना दे रहे हैं।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें