फेमस यूट्यूबर ट्रिगर इंसान ने गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ की शादी, देखें तस्वीर
फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार निश्चय मल्हान, जिन्हें ‘ट्रिगर इंसान’ के नाम से जाना जाता है, ने अपनी गर्लफ्रेंड रुचिका राठौर के साथ 9 जून को शादी रचा ली. ये शादी हिमाचल प्रदेश के एक आलीशान ITC होटल में हुई, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए. जैसे ही शादी की फोटोज सामने आईं, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई.
रुचिका राठौर कोई आम लड़की नहीं, बल्कि एक फेमस डिजिटल क्रिएटर हैं. उत्तर प्रदेश में जन्मी रुचिका न सिर्फ इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स के साथ पॉपुलर हैं, बल्कि एक कुशल वीडियो एडिटर भी हैं.
फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े उनके व्लॉग्स और कंटेंट उन्हें युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय बनाते हैं. रुचिका डिजिटल दुनिया में एक मजबूत पहचान रखती हैं और उनकी स्टाइलिश पर्सनैलिटी को लोग खूब पसंद करते हैं.
कब और कैसे हुई दोनों की मुलाकात?
निश्चय और रुचिका की पहली मुलाकात साल 2018 में दिल्ली के एक कॉलेज में हुई थी. दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और रिश्ता समय के साथ और गहरा होता गया. रुचिका न केवल निश्चय और अभिषेक की करीबी रही हैं, बल्कि उन्होंने डिंपल मल्हान (मां) के यूट्यूब चैनल को भी हैंडल किया है.
दोनों ने 2024 में सगाई कर अपने रिश्ते को एक नई पहचान दी थी.निश्चय मल्हान के यूट्यूब पर 24 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं और वो बिना किसी विवाद या कंट्रोवर्सी के दिलों पर राज करते हैं. वहीं रुचिका की फैन फॉलोइंग भी किसी से कम नहीं. इस डिजिटल पावर कपल की जोड़ी अब सोशल मीडिया की नई सेंसेशन बन चुकी है.