बसना : अवैध शराब के साथ युवक और महिला गिरफ्तार - CG Sandesh

बसना : अवैध शराब के साथ युवक और महिला गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र में 12 जून 2025 को मुखबिर की सुचना पर दो मामलों में अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए एक महिला और युवक को गिरफ्तार किया गया है.

जिसमे भंवरपुर चौकी अंतर्गत जमदरहा रोड किनारे खेत में आरोपिया जमुना बाई भारद्वाज पति मोतीलाल भारद्वाज उम्र 55 साल, निवासी बड़े साजापाली के कब्जे से एक सफेद रंग के 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन मे भरी हाथ भट्ठी से निर्मित शराब करीबन कुल 10 लीटर कीमती 2000 रूपया जप्त कर आरोपिया के विरुद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबध्द कर विवेचना में लिया.

इसी तरह सोसायटी के पास ग्राम रसोड़ा में आरोपी प्रेमकुमार गहरे पिता साधुराम गहरे उम्र 22 साल, निवासी वार्ड नं0 02 बसना के कब्जे से एक प्लास्टिक थैला के अंदर रखे एक सफेद रंग की पालिथीन में भरा हुआ करीबन 04 लीटर 09 एमएल महुआ शराब कीमती 1000 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें