बसना : बैंक कर्मचारी से पैसे लूटकर तेज गति से फरार हुआ मोटर ... - CG Sandesh

बसना : बैंक कर्मचारी से पैसे लूटकर तेज गति से फरार हुआ मोटर सायकल चालक, मामला दर्ज

बसना थाना अंतर्गत बीच रास्ते में एक स्मॉल फायनेंस बैंक के कर्मचारी से पैसे लूटकर ले जाने की बात सामने आई है, जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली में रिलेशनशीप कर्मचारी टिकेश्वर डडसेना 12 जून 2025 को कलेक्शन के लिये बसना क्षेत्र ग्राम पर्रापाट, बडेटेमरी, डुमरपाली, छोटेपटनी, बडेडाभा, छोटेडाभा, बसुंला समुह का पैसा वसुली करने आया था और करीबन 46,300 रूपये की वसुली का पैसा को अपने बैग में रखकर मोटर सायकल से सरायपाली आ रहा था.

टिकेश्वर बैग को मोटर सायकल के टंकी के ऊपर रखा था, इसी दौरान करीबन 07:30 बजे संजय ढाबा से पौंसरा के मध्य NH53 रोड़ में बसना की ओर से एक मोटर सायकल पल्सर के चालक द्वारा उसके मोटर सायकल में रखे बैग को झपट कर ले गया.

इसके बाद टिकेश्वर ने उक्त पल्सर गाड़ी का पीछा किया जो वह तेज गति से निकल गया, टिकेश्वर ने घटना की जानकारी सूर्योदय स्मॉल फायनेंस बैंक सरायपाली पहुंचकर बैंक के ब्रांच मैनेजर राजेश कुमार साहा को बताया.

बैग कें अंदर नगदी रकम 46300 रूपये, एक नग मोबाईल कीमती 3000 रूपये, रसीद बुक, पर्स व अन्य कागजात कुल जुमला कीमती 49300 रूपये था. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा 304-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें