CG : छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, संक्रमितों का आं... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में फिर पैर पसार रहा कोरोना, संक्रमितों का आंकड़ा 100 पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना अपने पैर पसार रहा है। प्रदेश में आज मंगलवार 14 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 131 हो गई है।


जानकारी के अनुसार आज रायपुर से 6, दुर्ग से 3, बिलासपुर से 2 और सरगुजा से 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान हुई है। साथ ही प्रदेश के चार जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ी है। वर्तमान में 57 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 45 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 12 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। राहत की बात यह है कि अब तक 73 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।



स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे कोरोना को लेकर सतर्क रहें और भीड़भाड़ से बचें। संक्रमण को रोकने के लिए मास्क का उपयोग, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की नियमित सफाई को अनिवार्य रूप से अपनाएं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें