CG : छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बढ़ेंगे जमीन के दाम, प्रॉपर्टी ... - CG Sandesh

CG : छत्तीसगढ़ में 1 जुलाई से बढ़ेंगे जमीन के दाम, प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बड़ी खबर है। अगर आप जमीन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो 1 जुलाई 2025 से पहले कर लें। क्योंकि 1 जुलाई से राज्य में जमीनों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं।

दरअसल, राज्य सरकार ने प्रॉपर्टी के गाइडलाइन रेट यानी सरकारी तय दरें बढ़ाने का फैसला किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टरों से प्रस्ताव मंगवाए थे, जिस पर मुहर लग चुकी है।

अब 1 जुलाई 2025 से नए गाइडलाइन रेट लागू होंगे। इससे रजिस्ट्री के दौरान स्टाम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस भी बढ़ जाएगी।

इससे पहले 2023-24 में भी जमीनों के रेट बढ़े थे। इस बार राजधानी रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-भिलाई, कोरबा, अंबिकापुर समेत बड़े शहरों में जमीन की कीमत में 10% से 25% तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इससे रियल एस्टेट सेक्टर में हलचल बढ़ेगी। जो लोग घर, प्लॉट या जमीन खरीदने की सोच रहे हैं, उन्हें 1 जुलाई से पहले ही रजिस्ट्री करा लेनी चाहिए।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें