
नसरीन बनी महिला कांग्रेस बसना की शहर अध्यक्ष
महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद फूलोंदेवी नेताम के अनुशंसा से, एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव व राजा देवेन्द्र बहादुर के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर ने नसरीन बानो को महिला कांग्रेस बसना शहर अध्यक्ष नियुक्त किया है।
नसरीन बानो कांग्रेस पार्टी की सक्रीय कार्यकर्ता है उनके सक्रियता को देख कर पार्टी ने उनको बड़ी जिम्मेदारी दी है।
ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना के अध्यक्ष विजय कुमार साहू, टिकेश्वर पटेल, हेमसागर पटेल, रविशंकर नायक, जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के उपाध्यक्ष इस्तियाक खेरानी, वरिष्ठ कांग्रेसी मनजीत सिंह सलूजा, तौकीर सरवर दानी, ख्वाजा तनवीर सईद, रज्जू छाबड़ा, खालिद दानी, महिपाल सिंह जटाल, नगर पालिका सरायपाली के पूर्व अध्यक्ष अमृत पटेल, सीता पटेल, मंदाकिनी साहू, दुकली बाई तांडी, याशमीन बेगम, लखन पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर, राधेराम नंद, विनोदिनी गढ़तिया आल्हादिनी प्रधान सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष बनने पर नगर पंचायत बसना के पार्षद खालिद दानी पार्षद मनोज गहेरवाल ने नसरीन बानो बधाई दिए सांथ ही नसरीन बनो ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी के रीति को अपनाते हुए पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाऊंगी, सभी वरिष्ट जानो का आभार व्यक्त किया ।