बसना में मामूली विवाद पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट - CG Sandesh

बसना में मामूली विवाद पर पिता-पुत्र के साथ मारपीट

20 जून 2025 को बसना वार्ड क्रमांक 02 में आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। वार्ड निवासी संजय कुमार साहू ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि उनके साथ तथा उनके पुत्र के साथ मोहल्ले के चार युवकों ने मिलकर मारपीट की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम करीब 7 बजे संजय कुमार साहू की पत्नी मालती साहू ने उन्हें फोन कर सूचित किया कि मोहल्ले के कमलेश उर्फ बबलू सोनवानी पिता विजय सोनवानी, पप्पू सोनवानी पिता विजय सोनवानी, राहुल सोनवानी और गोलू उर्फ चंदन, सभी निवासी बसना, ने उनके घर के गेट को धक्का देकर गाली-गलौच शुरू कर दी। उक्त युवक संजय कुमार साहू का नाम लेकर अश्लील भाषा में मां-बहन की गाली गलौच कर रहे थे।


घटना की सूचना मिलते ही संजय कुमार साहू अपने घर पहुंचे। तब उन्होंने देखा कि गली में उनके पुत्र करन साहू के साथ उक्त चारों युवक मिलकर गाली-गलौच करते हुए हाथ मुक्कों से मारपीट कर रहे हैं। बीच-बचाव करने पर संजय कुमार साहू के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। मारपीट के दौरान कमलेश उर्फ बबलू सोनवानी ने करन साहू को जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे कड़ा से उसके नाक पर प्रहार किया, जिससे करन के नाक, पेट और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं संजय कुमार साहू के माथे पर भी चोट लगने की जानकारी मिली है।

घटना के समय मोहल्ले के पड़ोसी भरत, आकाश कुमार और सागर सिंदे ने मारपीट होते देखा और बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया।

मामले में पुलिस ने कमलेश ऊर्फ बबलू सोनवानी, पप्पू सोनवानी, राहुल सोनवानी, गोलू ऊर्फ चंदन बंजारे पर अपराध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें