युवती की जली हुई लाश मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
महासमुंद जिले में सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम उतेकेल में आज सुबह मुख्यमार्ग में खेत के पास में एक युवती की जली हुई लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. इस घटना के बाद से इलाके में फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है.
लाश के आसपास राख देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती को जला कर हत्या करने का प्रयास किया गया है. लेकिन इस फोटो के साथ एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमे आग से निकलने वाला धुँआ साफ-साफ देखा जा सकता है. जिससे यह कह पाना संभव नहीं है कि किसी जिन्दा व्यक्ति को वहां जलाया गया था या फिर किसी मृत व्यक्ति को लाकर जलाया गया था. मगर लाश उठता हुआ धुँआ इस बात का संकेत दे रहा है कि आग कुछ ही देर पहले लगाई गई होगी.
वहीँ गांव वालों ने इस घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सुबह 6:30 बजे ही पुलिस को इसकी सुचना दे दी थी. जिसके बाद सांकरा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है.
लाश के मिलने के बाद सलडीह के एक निवासी को शिनाख्त के लिए भी बुलाया गया था, जिसने उसे पहचानने से मना कर दिया. लड़की की उम्र लगभग 18 वर्ष बताई जा रही है.
वहीं इस मामले को लेकर सांकरा थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया की शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है. लाश की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है. मामले की जांच की जा रही है.