CG : सड़क हादसे में पलटी मुर्गी से भरी गाड़ी, घायल ड्राइवर क... - CG Sandesh

CG : सड़क हादसे में पलटी मुर्गी से भरी गाड़ी, घायल ड्राइवर को छोड़ ग्रामीणों ने लूटीं हजारों मुर्गियां

बेमेतरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी के पास मुर्गियों से भरा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद जहां घायल ड्राइवर को सहायता की आवश्यकता थी, वहीं मौके पर पहुंचे ग्रामीण मुर्गियां लूटने में जुट गए। देखते ही देखते सैकड़ों ग्रामीण हजारों मुर्गियां लेकर भाग गए।

जानकारी के अनुसार, यह घटना तीन दिन पहले दोपहर करीब 3 बजे के बाद की है। हादसे के समय वाहन चालक मुर्गियों को लेकर एक फर्म जा रहा था, तभी टेमरी गांव के पास उसका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में मौजूद ड्राइवर घायल हो गया, लेकिन ग्रामीण उसकी मदद करने के बजाय लूटपाट में लग गए।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग कैसे बिना किसी भय के वाहन से मुर्गियां निकाल-निकाल कर ले जा रहे हैं।

फिलहाल मामले में वाहन चालक ने अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। नांदघाट पुलिस का कहना है कि यदि चालक शिकायत करेगा तो इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है कि लोगों में मानवीय संवेदनाओं की कितनी कमी हो गई है कि घायल की मदद करने के बजाय लूट को प्राथमिकता दी गई।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें