CG : शादी के बाद परिवार ने किया अपनाने से इंकार, दुखी होकर य... - CG Sandesh

CG : शादी के बाद परिवार ने किया अपनाने से इंकार, दुखी होकर युवक युवती ने दे दी जान

कोरबा। पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनपुर में एक युवक और युवती ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक पेड़ पर लटके मिले। बताया गया कि युवक चक्रधर नागवंशी इसी इलाके का रहने वाला है जबकि युवती चंदा कोरबा जिले के ही करमंदी भेस्मा की निवासी बताई गई है।

मौके से सिंदूर और मंगलसूत्र प्राप्त हुआ है। खबर के अनुसार मृतक जोड़े ने विवाह कर लिया था लेकिन परिवार ने अपनाने से इनकार कर दिया था। माना जा रहा है कि इसी से दुखी होकर उन्होंने यह कदम उठाया।



पेड़ पर लटके होने की खबर मिलने पर कटघोरा पुलिस ने संज्ञान लिया और अगली कार्रवाई की। नगर निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि मर्ग कायम करने के साथ मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें