
सुशील सिन्हा और मीना सहारे मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार से हुए सम्मानित
बंसुला संकुल से पूर्व माध्यमिक शाला कुड़ेकेल के प्रधान पाठक सुशील कुमार सिंहा तथा प्राथमिक शाला जमडी के सहायक शिक्षिका मीना सहारे को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2024 का शिक्षा दूत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि रूपकुमारी चौधरी सांसद महासमुंद, विनय कुमार लंगहे कलेक्टर, एस आलोक सीईओ जिला पंचायत महासमुंद के करकमलों से श्रीफ़ल, शाल, गुलदस्ता, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान पत्र एवं आकर्षक प्रतीक चिन्ह के साथ 5000 रु का चेक प्रदान किया गया।
उन्हें यह अलंकरण सम्मान शिक्षण कार्य कुशलता, उत्कृष्ट सेवा, नवाचारी गतिविधियों और शासन की विभिन्न योजनाओं को सहरानीय ढंग से संचालित करने पर मिला है। इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया, बीआरसी पूर्णानंद मिश्रा, संकुल प्राचार्य बलदेव मिश्रा, संकुल समन्यवक गोवर्धन डडसेना, दिनेश डडसेना, कौशल बेहेरा, पदमिनी साहू, संतोषी साहू, गीतांजलि नाग, प्रकाशिनी नंद, शशि कुमार साव सहित संकुल के सभी शिक्षक स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की हैं। उक्त जानकारी संकुल मीडिया प्रभारी प्रवीर कुमार बेहेरा ने दी है।