
पिथौरा : शासकीय हाई स्कूल रेमडा़ में किया गया वृक्षारोपण
"एक पेड़ मां के नाम" थीम पर पिथौरा और बसना विकासखंड के सरहद पर बसे शासकीय हाई स्कूल रेमडा़ प्रांगण में सरपंच चांदनी सोहन पटेल, भूतपूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान सरपंच पति सोहन पटेल, उपसरपंच, पंचगण, एवं ग्रामीणजनों की उपस्थिति में आज वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर पटेल जी द्वारा ट्री गार्ड प्रदान करने की घोषणा किया गया साथ ही पूर्व घोषित सांस्कृतिक मंच निर्माण का आज शुभारंभ किया गया।
इस एक पृथ्वी एक कार्यक्रम के अवसर पर संस्था के प्राचार्य वीरेंद्र कुमार साहू ने अपने संबोधन में कहा कि वृक्षारोपण का बहुत महत्व है, यह पर्यावरण और मानव जीवन दोनों के लिए आवश्यक है। वृक्षारोपण से कार्बनडाई ऑक्साइड अवशोषण पश्चात वायु शुद्ध होती है, जलवायु परिवर्तन कम होता है, मिट्टी का कटाव रुकता है, और वन्यजीवों को आवास मिलता है, जिससे जैव विविधता बढ़ती है।
वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण के लिए बल्कि मानव जीवन के लिए भी आवश्यक है। विद्यालय परिवार वन परिक्षेत्र बसना, सामान्य वनमण्डल महासमुंद का विशेष धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हमें सुलभता से विभिन्न प्रजाति के पौधे प्रदान किए। वृक्षारोपण पश्चात सरपंच महोदया के प्रथम आगमन पर विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का एक परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें श्री सोहन पटेल जी ने विद्यालयीन समस्याओं के निराकरण की घोषणा की। साथ ही विद्यालय की किसी भी कार्य के लिए तत्पर रहने की बात कही। समन्वयक हेमसागर बगर्ती ने शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए तात्कालिक बुक स्कैनिंग जल्द करने हेतु निर्देश किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में खगेश्वर पंडा (व्याख्याता) एवं ओपी साव का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर पांच सुरेश विशाल, मधुसूदन सिदार, उपसरपंच, राजेश प्रधान, सुभाष धराई, समन्वयक हेमसागर बगर्ती, रामरतन भोई, हेमसिंग सिदार, अशोक कुमार साहू, आशा शर्मा, रोशनी प्रधान, लोकेश कुमार कुर्रे, पल्लवी शर्मा, रेखा थानापति,सुषमा प्रधान, विष्णुचरण पटेल, धनीराम बरिहा व ग्रामीणजन उपस्थित थे।