CG : ओवरब्रिज से ट्रेन के सामने कूदा युवक, हुई दर्दनाक मौत - CG Sandesh

CG : ओवरब्रिज से ट्रेन के सामने कूदा युवक, हुई दर्दनाक मौत

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में उस समय हड़कंप मच गया जब अंतागढ़ से दल्ली राजहरा जा रही यात्री ट्रेन के सामने कूदकर एक युवक ने अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान भानुप्रतापपुर निवासी समीम खान (28 साल) के रूप में हुई है.


मिली जानकारी के मुताबिक, युवक ने स्टेशन के पास स्थित ओवरब्रिज के नीचे समीम ने अचानक ट्रेन के सामने छलांग लगा दी. पायलट ने ट्रेन को रोका और मौके पर लौटा, लेकिन तब तक समीम बुरी तरह घायल हो चुका था. 


घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक समीम की मौत हो चुकी थी. फ़िलहाल पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें