CG : शादी की बात कहकर भगा ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी... - CG Sandesh

CG : शादी की बात कहकर भगा ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बस्तर। जिले में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला समाने आया है, आरोपी ने पहले लड़की से दोस्ती की, प्यार किया, फिर शादी का वादा कर उसे भगाकर हैदराबाद ले गया। जहां लकड़ी की एक फैक्ट्री में उसे रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी धनेश्वर बघेल नगरनार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। मार्च 2025 को बोधघाट थाना इलाके की एक नाबालिग लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। दोस्ती प्यार में बदली। फिर युवक शादी करने की बात कहकर इसे 5 जून को गांव से भगाकर अपने साथ ले गया।



जिसके बाद SP शलभ सिन्हा ने जवानों की एक टीम गठित की। टीम को हैदराबाद भेजा, जहां से युवक को पकड़ा गया। नाबालिग को भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने उसके साथ रेप होना बताया है। युवक की गिरफ्तारी कर उसे जेल भेज दिया गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें