बसना : खटखटी ओवर ब्रीज के नीचे से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

बसना : खटखटी ओवर ब्रीज के नीचे से अवैध शराब जप्त

बसना पुलिस ने 20 जुलाई 2025 को मुखबिर की सुचना पर खटखटी ओवर ब्रीज के नीचे से अवैध शराब जप्त किया है.

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कि, खटखटी ओवर ब्रीज के नीचे में बिनु ठाकुर नामक व्यक्ति अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बिक्री वास्ते रखा है एवं ग्राहको का तलाश कर रहा है.

सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताये स्थान पहुंचकर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ी जिसका नाम बिनु ठाकुर पिता किशोर कुमार ठाकुर जो कि 24 साल वार्ड नं 12 टिकरापारा बसना का निवासी बताया गया है.

पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति की तलाशी लेने पर ओवर ब्रीज के नीचे अपने पास रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 52 नग देशी प्लेन शराब जुमला 9360 एमएल कीमती 4160 रूपया जप्त कर कब्जा में लिया गया है.

मामले में आरोपी बिनु ठाकुर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें