कांकेर में 13 और दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर... - CG Sandesh

कांकेर में 13 और दंतेवाड़ा में 15 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर जिले में माओवादियों की मिलिट्री कंपनी नम्बर-एक के कमांडर सहित तेरह इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन सभी पर बासठ लाख रूपए का इनाम घोषित था। यह सभी माओवादी कांकेर जिले के रावघाट-परतापुर एरिया कमेटी और माड़ डिवीजन में सक्रिय थे।

दंतेवाड़ा में 15 हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

दंतेवाड़ा जिले में भी लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर पन्द्रह माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से पांच माओवादियों पर सत्रह लाख रूपए का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पित माओवादियों में एक दम्पति भी शामिल हैं। ये माओवादी करीब बीस वर्षों से माओवादी संगठन में सक्रिय थे और इन पर विभिन्न घटनाओं में शामिल रहने का आरोप है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

अविनाश नायक

मैं डिजिटल मीडिया विशेषज्ञ और टेक-सैवी पत्रकार हूँ, जो पिछले 9 वर्षों से छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद, सरायपाली, बसना और पिथौरा क्षेत्र की स्थानीय खबरों के साथ, देश-विदेश एवं शासकीय योजनायें, रोजगार अथवा बैंकिंग से सम्बंधित समाचार प्रकाशित करता हूँ। पत्रकारिता के साथ-साथ मुझे Windows VPS सर्वर, IIS कॉन्फ़िगरेशन, SQL सर्वर और MVC, .NET, C# जैसी एडवांस तकनीकों का गहरा व्यावहारिक अनुभव है. इसके पूर्व करीब 6 वर्ष तक का मेरा सॉफ्टवेयर, प्रोग्रामर के रूप में अनुभव रहा है.
अन्य सम्बंधित खबरें