कोमाखान : शासकीय भूमि में कब्जा कर बनाये घर की तोड़फोड़ की बात... - CG Sandesh

कोमाखान : शासकीय भूमि में कब्जा कर बनाये घर की तोड़फोड़ की बात पर विवाद

कोमाखान थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी में शासकीय भूमि में कब्जा कर बनाये गए घर को दो लोगों ने तोड़फोड़ की. घर बनाने वाले ने इस सम्बन्ध में दोनों से बात की तो उसके साथ अश्लील गाली गलौज की गई. जिसकी शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है.

खट्टी निवासी शिवचरण कुर्रे पिता विजय लाल कुर्रे उम्र 32 साल ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि उसने ग्राम खट्टी में शासकीय भूमि में कब्जा कर 05 माह पूर्व 12x15 का कच्चा मकान अपने रहने के लिए 50,000 रूपये खर्च करके बनाया था. खट्टी के कौशिक राम पटेल एवं जोगेन्द्र पटेल ने शिवचरण को धमकी देकर बोला कि तुम शासकीय जमीन को कब्जा कर घर क्यों बनाये हो, तुम्हारे कच्चे मकान को तोड़ दूंगा कहकर कुछ दिन पहले धमकी दिया था.

05 जुलाई 2025 को देर रात शिवचरण के बनाये हुए घर को जेसीबी से तोड़ दिया गया. शिवचरण के भाई गौकरण कुर्रे ने उसे बताया की कौशिक राम पटेल एवं जोगेन्द्र पटेल ने उक्त घर को तोड़ दिया है. शिवचरण जाकर देखा तो उसका घर टूटा एवं बिखरा पड़ा है. शिवचरण, कौशिक राम पटेल एवं जोगेन्द्र पटेल से मिला कहा, मेरे घर को क्यों तोड़े हो, तहसील कार्यालय कोमाखान मे शिकायत करना था उनके द्वारा कोई भी कार्यवाही होता मेरे विरूध्द होता तो मैं उसको मान्य करता. तुम कौन होते हो तोड़ने वाले.

इतने में दोनो व्यक्ति मिलकर शिवचरण को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज करने लगे और धमकी दिये और जो करना है कर लो बोले. शिवचरण ने बताया की उसने इस संबंध में तहसील कार्यालय कोमाखान में शिकायत की है, पटवारी द्वारा जांच प्रतिवेदन तैयार कर तहसील कार्यालय में जमा किया गया है. जिसकी छायाप्रति शिवचरण के पास है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी कौशिक राम पटेल , जोगेन्द्र पटेल के खिलाफ 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(4)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें