बागबाहरा : बच्ची को थप्पड़ मारने की बात पर मारपीट, पति-पत्नी ... - CG Sandesh

बागबाहरा : बच्ची को थप्पड़ मारने की बात पर मारपीट, पति-पत्नी सहित तीन पर मामला दर्ज

बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव में स्कूल जा रही बच्ची को थप्पड़ मारने की बात पर विवाद होने पर मारपीट करने के आरोप में पति-पत्नी सहित तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गई है.

ग्राम जामगांव निवासी सुंदर लाल साहू ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि 25 जुलाई को सुबह करीब 9 बजे उसकी बेटी हेतल साहू स्कूल जाने घर से निकली थी. कुछ देर बाद घर वापस आकर बतायी कि जब वह स्कूल जा रही थी तब निखिल गोस्वामी की पत्नि आवाज देकर बुलायी और मेरी बेटी को क्यो गाली गलौज करती है कहकर दो झापड मार दी.

जिसके बाद सुंदर लाल की पत्नि कांति साहू, भाभी महेश्वरी साहू, मां केजाबाई भैया सुंदर सिंह के साथ निखिल गोस्वामी के घर पास पहूंचे. कांति, निखिल गोस्वामी की पत्नि ओमेश्वरी गोस्वामी से बेटी को मारने के संबंध में बात कर रही थी तभी निखिल गोस्वामी की पत्नि अश्लील गाली गलौज करते तुम्हारी बेटी मेरी बेटी को गाली दी है तो क्यों नहीं मारेंगे कहते अश्लील गाली बकने लगी. उसे गाली देने से मना करने पर निखिल गोस्वामी और छोटा भाई घर से डंडा लेकर निकले और सुन्दर लाल के घर के पास आकर मेरी पत्नि को बोलने वाले तुम लोग होते कौन हो कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज करते मारपीट करने लगे. मारपीट से सुन्दर लाल के भैया सुंदर सिंह के सिर में चोंट लगी है और सुन्दर लाल के दाये हाथ के कलाई के ऊपर एवं सिर में चोंट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत के बाद आरोपी निखिल गोस्वामी , उदय गोस्वामी , ओमेश्वरी गोस्वामी के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें