पिथौरा : सड़क हादसे में गई युवक की जान, 5 माह बाद केस दर्ज
महासमुंद से घर आते वक्त राजासेवैया के पास बसना क्षेत्र के अरेकेल निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई. मामले में पुलिस मर्ग जांच में जुटी हुई थी. 5 महीने बाद मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज किया गया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, योगेश कुमार चौहान पिता सेतकुमार चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम अरेकेल (बसना) के.के. रेस्टोरेंट महासमुंद में कुक का काम करता था. 20 जनवरी 2025 को अपनी मोटर सायकल एचएफ डीलक्स से घर आ रहा था.
इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे से 01 बजे के मध्य काठी ढाबा के पहले ग्राम राजासेवैया पिथौरा के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से योगेश के दोनों पैर में गंभीर चोटे आयी थी.
उसे ईलाज हेतु सीएचसी पिथौरा में भर्ती किया गया, पिथौरा से रिफर करने पर अग्रवाल अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां से ईलाज बाद रिफर करने पर श्री बालाजी अस्पताल रायपुर में भर्ती किया गया, जहां 23 जनवरी को उसकी मौत हो गई. गवाहों से पूछताछ और मर्ग जांच के बाद अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध धारा 106(1) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है..