महासमुंद : नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की अंदे... - CG Sandesh

महासमुंद : नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की अंदेशा पर केस दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द मामला दर्ज किया गया है.

युवती के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 28 जुलाई को उसकी बेटी घर से बिना बताये कहीं चली गयी है. 

पतासाजी के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला तो बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की अंदेशा पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें