CG : 882 पदों पर होगी सीधी भर्ती, रोजगार और लोन मेला 14 अगस्... - CG Sandesh

CG : 882 पदों पर होगी सीधी भर्ती, रोजगार और लोन मेला 14 अगस्त को

नारायणपुर एवं अन्य जिले के शिक्षित युवक तथा युवतियों को सूचित किया जाता है कि कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र नारायणपुर द्वारा 14 अगस्त दिन गुरूवार को लाईवलीहुड कॉलेज परिसर गरांजी नारायणपुर में पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निम्न पदों पर भर्ती करने हेतु 1 दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प एवं लोन मेला का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। 

इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा अपनी-अपनी संस्थाओं में विभिन्न 882 पदों पर कार्य करने हेतु भर्ती की जायेगी। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में नियोजित होने के इच्छुक युवक एवं युवतियां अपने समस्त शैक्षणिक योग्यता, रोजगार पंजीयन, निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि मूल दस्तावेज छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज फोटो सहित उक्त दिवस को प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें