महासमुंद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़, 3 युवकों पर... - CG Sandesh

महासमुंद : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़फोड़, 3 युवकों पर मामला दर्ज

महासमुंद थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दरवाजे का शीशा और गमला तोड़ने के आरोप में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, खेमू राम सोनकर पिता स्व. रामलाल सोनकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खट्टी (PHC –khatti) में आरएमए के पद पर पदस्थ है. 31 जुलाई 2025 को सुबह करीब 9 बजे दुलारी बाई यादव (कर्मचारी) ने खेमू राम को फोन कर बताया कि 3 व्यक्ति रामेश्वार पिता अमृत लाल निषाद, उमेश पिता कार्तिक राम यादव, गोलू पिता गणेश यादव आकर अस्पताल के मेन गेट को हाथ से मारने लगे, जिससे दरवाजे का शीशा टूट गया. शीशा को मारने वाले का नाम उमेश यादव है, उसने शीशे और गमले को तोड फोड किया. 

खेमू राम अस्पताल पहुंचा और अधिकारियों को इसकी सूचना दी. साथ ही ग्राम कोटवार को भी दिखाया. कांच तोडने से लगभग 15000 रूपये शासकीय सम्पत्ति की क्षति होना अनुमानित है.

तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस ने 3-LCG, 3(5)-BNS, 324(3)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें