खल्लारी : खड़ी स्कूटी को मारी ठोकर, 15 वर्षीय बालक घायल - CG Sandesh

खल्लारी : खड़ी स्कूटी को मारी ठोकर, 15 वर्षीय बालक घायल

खल्लारी थाना क्षेत्र के ग्राम पचेडा में NH 353 फुलवारी के पास एक शिक्षक रोड़ किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर अपने 15 वर्षीय बेटे को स्कूटी में बिठाकर पेशाब करने गया था, इसी दौरान महासमुंद की ओर से आ रही स्कूटी ने ठोकर मार दी, जिससे बच्चा घायल हो गया.

ग्राम पचेडा निवासी शिक्षक छोटेलाल कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि महासमुंद में उनका घर है, उनका पचेडा एवं महासमुंद में आना-जाना लगा रहता है. 24 मई 2025 को अपने 15 वर्षीय पुत्र तीशांत कुर्रे के साथ अपनी स्कूटी एक्टीवा क्रमांक CG 06 GZ 7334 में महासमुंद जा रहा था. 

NH 353 रोड फुलवारी बाडी के पास साइड पर लघुशंका करने अपनी स्कूटी को किनारे खड़ीकर करीबन 50 मीटर दूर गया था. स्कूटी के पीछे सीट में उसका पुत्र तीशांत कुर्रे बैठा हुआ था. उसी समय महासमुंद की ओर से टीवीएस स्कूटी क्रमांक CG 06 HD 5429 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर सामने से ठोकर मार दिया, जिससे उसके बेटे के चेहरे के दाहिना साइड चोंट आयी है.

मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी टीवीएस स्कूटी चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें