CG : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर दे दी जान... - CG Sandesh

CG : CAF जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर दे दी जान, कैंप में मची अफरा-तफरी

कोंडागांव। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र बयानार में सीमा सुरक्षा बल (सीएफ) के जवान ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान की पहचान दिनेश सिंह चंदेल के रूप में हुई है। दिनेश सिंह चंदेल दुर्ग के रहने वाले थे। जो सीएएफ कैंप में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात थे।

प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली लगते ही प्लाटून कमांडर की मौत हो गयी। इधर की गोली आवाज सुनकर कैंप में अफरा-तफरी मच गई। लोग आवाज सुनकर जब पहुंचे तो प्लाटून कमांडर दिनेश सिंह चंदेल की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस और सीनियर अफसरों को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी।

 

 पुलिस ने शव् को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। जवान ने किस वजह से आत्महत्या की है। इसके बारे में अभी कुछ भी पता नहीं चल सका है। किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया है।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें