CG : पिकअप चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौ... - CG Sandesh

CG : पिकअप चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत, गाय को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा

खैरागढ़। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई है। घटना गातापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम ईटार की है।

 

बताया जा रहा है कि गाय को बचाने के चक्कर में पिकअप चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद पिकअप चालक ने घायल सुनील सिंह को खुद ही रायपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया, जहां सुनील ने दम तोड़ दिया। मृतक वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ था।


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें