पिथौरा : शराब के नशे में ढाबा के सामने की मारपीट
पिथौरा थाना क्षेत्र के संगवारी ढाबा के सामने शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
वार्ड क्रमांक 15 बागडपारा पिथौरा निवासी नितेश शर्मा ने बताया कि 03 अगस्त 2025 की शाम वह टहलने के लिये निकला था. संगवारी ढाबा के सामने ग्राम जंघोरा के पास पहुंचा था.
वहीं उसका पड़ोसी निखिल पाण्डे संगवारी ढाबा के पास शराब के नशे में खड़ा था जो नितेश को देखकर अश्लील गाली गलौज करने लगा. उसे गाली देने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया. घटना को संगवारी ढाबा के कर्मचारी पंडा यादव देख कर बीच बचाव किया.
मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी निखिल पांडे के खिलाफ 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें