पिथौरा : बस की टक्कर से ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल - CG Sandesh

पिथौरा : बस की टक्कर से ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल

पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम टेका के पेट्रोल पम्प के पास NH 53 रोड़ पर बस और ट्रेक्टर की टक्कर में ट्रेक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने 7 अगस्त को बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

सरिफाबाद (सांकरा) निवासी सैलेन्द्र कुमार नायक ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को दोपहर लगभग 2:30 बजे उसके मामा नरसिंग पटेल फोन कर बताये कि आपका भाई विरेन्द्र कुमार नायक ट्रेक्टर क्रमांक CG06GQ4650 से अपने घर जा रहे था, ग्राम टेका पेट्रोल पम्प के पास पहुंचा था तभी रायपुर की ओर से आ रही राजालक्ष्मी ट्रेवर्ल्स बस क्रमांक OD 05P 1550 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर ट्रेक्टर को ठोकर मार दिया है.

सुचना के बाद सैलेन्द्र तत्काल ग्राम टेका जाने के लिये निकला और जाकर देखा तो क्षतिग्रस्त हालत में ट्रेक्टर और बस खड़ी थी. उसके भाई को ताराचंद पटेल ईलाज हेतु CHC पिथौरा लेकर गये थे. सैलेन्द्र ने अस्पताल जाकर देखा तो विरेन्द्र नायक गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके सिर, दाहिने हाथ के बांह, कलाई में चोटे आयी है.

इलाज कराने के बाद सैलेन्द्र ने थाने में शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें