पिथौरा : शराब के नशे में पुरानी विवाद को लेकर मारपीट
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम गिरना में एक बुजुर्ग ने शराब के नशे में पुरानी विवाद को लेकर मारपीट की. जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राम गिरना निवासी सत्यप्रकाश गडतिया 09 अगस्त को शाम करीबन 6 बजे गाँव के दुर्गा रंगमंच पर बैठा था.
उसी समय उनके गांव के गुण्डा बरिहा शराब पीकर आया और पुरानी विवाद को लेकर अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर बांस के डंडे से उसके सिर, पीठ, बांये हाथ में मारपीट कर चोट पहुंचाया है. घटना को गांव के सुशील प्रधान, शेषदेव प्रधान देखा और सूना है.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गुण्डा बरिहा के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध कायम किया है.
अन्य सम्बंधित खबरें