पिथौरा : शराब कम-ज्यादा होने की बात पर शीशी से किया वार, सास... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब कम-ज्यादा होने की बात पर शीशी से किया वार, सास ने दर्ज करायी शिकायत

रानीसागर पारा पिथौरा में घर के आँगन में शराब पीने के दौरान शराब कम-ज्यादा होने की बात पर शीशी से सिर में वार करने के मामले में सास ने अपने दामाद के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

रानीसागर पारा पिथौरा निवासी मखियारिन पटेल ने बताया कि रक्षा बंधन त्यौहार के दिन शाम करीबन 5 बजे उसके घर में उसका छोटा दामाद भोग सिंग पटेल एवं बेटा कृष्णा पटेल दोनों आंगन में बैठकर शराब पी रहे थे. इसी बीच शराब कम ज्यादा हो जाने की बात को लेकर भोगसिंह ने कृष्णा पटेल को अश्लील गाली गलौज कर शराब की शीशी से कृष्णा पटेल के सिर में मार दिया, जिससे उसे चोट लगी है.

पुलिस ने मामले की शिकायत पर आरोपी भोगसिंग पटेल के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS के तहत अपराध कायम किया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें